भारत और रूस की सेनाओं का संयुक्त युद्ध अभ्यास झाँसी के बबीना कैंट में प्रारम्भ – Bundelkhand News


Joint combat exercise of Indian and Russian armies begins at Babina Cantt in Jhansi

झाँसी में भारत और रूस की सेनाओं के 10 दिनों के संयुक्त युद्ध अभ्यास की बुधवार को झांसी के बबीना कैंट में शुरुआत हो रही है भारत और रूस की सेनाओं का यह 11वां संयुक्त युद्धाभ्यास है भारत में युद्धाभ्यास इस मायने में पहली बार है कि इसमें भारत की थलसेना, वायुसेना और जलसेना संयुक्त रूप से भाग लेंगे इस अभ्यास से जुड़े कई सत्र पुणे और गोवा में भी आयोजित होंगे।

संयुक्त राष्ट्र के आतंक के खिलाफ वैश्विक अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम देने के मकसद से दोनों देशों की सेनाएं यह अभ्यास कर रही हैं।

इस अभ्यास का समापन 19 दिसंबर को होगा दोनों देशों की सेनाएं आतंकवाद के खिलाफ संयुक्त काउंटर अभियानों को अंजाम देने की एक दूसरे की कार्यप्रणाली को समझने की भी कोशिश इस अभ्यास के दौरान करेंगे।

2017 में रूस में हुआ था आयोजन भारत और रूसी सेना का इस तरह का त्रिसेवा संयुक्त अभ्यास इससे पहले रूस में आयोजित हो चुका है भारत में यह पहली बार हो रहा है 10 दिनों के कार्डन एंड सर्च, हाउस इंटरवेंशन, इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइसेज़ की हैंडलिंग और न्यूट्रलाइजेशन, टेक्निकल ऑपरेशन और ड्रिल्स, समुद्री रास्ते से हथियारों की तस्करी रोकना और पायरेसी रोधी उपायों के अभ्यास होंगे।




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here