भारत-चीन के बीच तनाव, कश्मीर में दो महीने के लिए LPG स्टॉक करने का आदेश – Jammu kashmir stocking up lpg cylinders india china stand off ladakh vacating school kargil

लद्दाख में हिंसक झड़प के बाद से ही भारत और चीन के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है. इस बीच जम्मू कश्मीर सरकार के आदेश के बाद वहां के लोगों में चिंता और बढ़ गई है.

लद्दाख में भारत-चीन के बीच जारी तनाव के बीच अब जम्मू कश्मीर सरकार ने दो अलग-अलग आदेश जारी किए हैं. जिसके कारण वहां के लोगों में चिंता बढ़ती हुई दिखाई दे रही है. इनमें एक आदेश में कश्मीर में कम से कम 2 महीने के लिए एलपीजी सिलेंडर का स्टॉक करने के लिए कहा है.

वहीं दूसरे आदेश में गांदरबल में सुरक्षाबलों के लिए स्कूल की इमारतों को खाली करने के आदेश दिए गए हैं. कश्मीर में गांदरबल जिला लद्दाख के करगिल से सटा हुआ है.

खबर में अपडेट जारी है.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here