बॉलीवुड की बेबाक एक्ट्रेस कंगना रनौत देश के सभी बड़े मुद्दों पर बोलने के लिए जानी जाती हैं. वे शुरू से ही फिल्म इंडस्ट्री और भारत में हो रही बातों पर अपनी बेबाक राय रखती आई हैं. अब कंगना ने भारत और चीन के बीच चल रहे तनाव पर भी बात की है. साथ ही उन्होंने फैन्स से चीनी सामान का बहिष्कार करने के लिए भी कहा है.
कंगना रनौत की टीम ने उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. वीडियो में कंगना भारत-चीन तनाव बात कर रही हैं. वो कहती हैं- अगर कोई हमारे हाथ से हमारी उंगलियां काटने की कोशिश करे या हमारी भुजाओं से हमारी हथेली काटने की कोशिश करे तो किस तरफ का कष्ट होगा आपको? वहीं कष्ट पहुंचाया है चीन ने हमें लद्दाख पर अपनी लालची नजरें गढ़ाकर.
उन्होंने आगे कहा, “वहां हमारी सीमा का एक-एक इंच बचाते हुए हमारे 20 जवान शहीद हो गए हैं. क्या भूल पाएंगे आप उनकी मांओं के आंसू, उनकी विधवाओं की चीखें और उनके बच्चों के दिए हुए बलिदान को. क्या ये सोचना ठीक है कि सीमाओं पर जो युद्ध होता है वो सिर्फ सेना का होता है, सरकार का होता है, उसमें हमारा कोई योगदान नहीं है? क्या हम भूल गए वो वक्त जब महात्मा गांधी ने कहा था कि अगर अंग्रेजों की रीढ़ तोड़नी है भारत में तो उनके बनाए हुए हर उत्पादन का बहिष्कार करना पड़ेगा? तो क्या ये जरूरी नहीं है कि हम भी युद्ध में हिस्सा लें? क्योंकि लद्दाख सिर्फ एक जमीन का टुकड़ा नहीं है भारत की अस्मिता का एक बहुत बड़ा हिस्सा है.’
View this post on Instagram
“We have to stand together, unite, and collectively fight this war against China!” #अब_चीनी_बंद
चीनी सामान का करें बहिष्कार
इसके आगे कंगना ने फैन्स से चीनी सामान को बॉयकॉट करने के लिए कहा. वो बोलीं, “जिन भी कंपनियों से चीन जुड़ा हुआ है उन सभी का बहिष्कार करें ताकि वो उस सम्पत्ति से, जो वो भारत से कमाते हैं उससे वो हथियार खरीदकर हमारे जवानों के सीने छलनी करते हैं, तो क्या हम इस युद्ध में चीन का साथ दे सकते हैं आप बताइए? ये क्या हमारा कर्तव्य नहीं है कि हम अपनी सेनाओं का और अपनी सरकार का साथ दें तो हम ये प्रतिज्ञा लेते हैं कि हम आत्म-निर्भर बनेंगे और चीनी सामान का बहिष्कार करेंगे. इस युद्ध में हिस्सा लेकर भारत को जिताएंगे. जय हिन्द.”
खुद पर लगे आरोपों पर नवाज ने तोड़ी चुप्पी, पत्नी बोलीं- मेरे जवाब का इंतजार करो
एकता के सपोर्ट में आए मीका सिंह, बोले- सुशांत समेत कई लोगों को दिया है काम
बता दें कि भारत और चीन के बीच कई दिनों से तनाव चल रहा है. इसके चलते सरकार और कई सेलेब्स चीनी उत्पादन का बहिष्कार करने के लिए लोगों से आग्रह कर रहे हैं. कंगना ने पहले एक्टर परेश रावल ने भी चीनी सामान को बॉयकॉट करने के लिए ट्वीट किए थे. इसके साथ ही #BoycottChineseProducts भी धड़ल्ले से ट्विटर पर ट्रेंड हुआ था.

