काठमांडू: भारत ने नेपाल को कोविड-19 रोगियों के लिये इलाज के लिये रेमडेसिविर दवा भेजी है.
काठमांडू में स्थित भारतीय दूतावास की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि नेपाल में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने भारत सरकार की ओर से रेमडेसिविर दवा की 2,000 से अधिक शीशियां मंगलवार को विदेश मंत्री प्रदीप कुमार ज्ञावली को सौंपी हैं.
भारत सरकार ने कोविड-19 से उत्पन्न चुनौतियों से निपटने में सहयोग के तौर पर नेपाल को ये दवा भेजी है.
(इनपुट- एजेंसी भाषा)

