भारी बारिश के चलते ग्रामीणों का मुख्यालय से टूटा संपर्क, गांव में ही कैद हुए ग्रामीण। – Bundelkhand News



Due to heavy rains, the villagers lost contact with the headquarters, villagers imprisoned in the village itself

Sep 15, 2019 12:24

279

1

झाँसी की मऊरानीपुर तहसील क्षेत्र में विगत कुछ दिनों से हुई बारिश के चलते नदी व छोटे छोटे तालाब उफान पर है। जिसकी बजह से मऊरानीपुर के ग्राम पचवई में बने रिपटे के ऊपर भी पानी का भराव हो गया। जिसकी बजह से ग्रामीणो का संपर्क मऊरानीपुर मुख्यालय से टूट गया। और ग्रामीण गांव में ही कैद होकर रह गए।

झाँसी के मऊरानीपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पचवई में ग्रामीण गांव में ही उस समय  कैद हो गए।  जब गांव के बाहर मुख्यालय से जोड़ते हुए रिपटे पर पानी का भराव हो गया। जिसकी बजह  से ग्रामीण गांव में ही कैद होकर रह गए। ग्रामीणों ने बताया कि अगर किसी ग्रामीण को कोई परेशानी या बीमारी होती है। तो उसे  तत्काल उपचार नही मिल सकता। और अगर उपचार की जरूरत है तो पानी मे तैरकर पार करना पड़ता है। तथा स्कूली बच्चों को भी स्कूल जाने में परेशानी हो रही है। तथा जान को जोखिम में डालकर ग्रामीण पुल को पार करने को विवश बने हुए है। ग्रामीणों में शासन से  तत्काल सहायता उपलब्ध कराए जाने की मांग की है।




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here