12 से 14 फरवरी तक मैनपाट में हुए महोत्सव के दौरान जमकर शराब खोरी का मामला सामने आया था. गैर कानूनी तरीके से शराब खोरी के लिए बार भी खोला गया था. इतना ही नहीं भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम में भीड़ इतनी ज्यादा हुई कि पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ी, पुलिस के द्वारा लाठी भांजने के बाद स्थिति बिगड़ी और भगदड़ मच गया था.
अमरजीत भगत का बड़ा बयान
पूरे आयोजन को लेकर संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि महोत्सव का आयोजन किया जा रहा था ना कि सत्यनारायण की कथा कि जो लोग भक्ति में लीन रहते. लोग यहां आकर चालीसा नहीं पढ़ते. लोग पर्यटन स्थल पर इंजॉय करने, आमोद प्रमोद करने के लिए आते हैं. इतना ही नहीं मंत्री ने मैनपाट की तुलना गोवा और बैंकॉक कार्निवल से करते हुुए कहा लोग यहां एंजॉय करने आते हैं भक्ति नहीं. संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत के इस बयान से इत्तेफाक नहीं रखते हुुए वरिष्ठ मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि उन्होंने किस परिपेक्ष में बयान दिया है इसकी जानकारी नहीं है. मगर जो तस्वीरें सामने आ रही है उसके खिलाफ जिला प्रशासन को कार्रवाई करनी चाहिए.

