भोजपुरी गाना लगाकर दोस्त के बच्चों से की गंदी बातें, पत्नी से रेप की कोशिश Dirty talk to friends children by singing Bhojpuri songs, trying to rape wife | korba – News in Hindi

भोजपुरी गाना लगाकर दोस्त के बच्चों से की गंदी बातें, पत्नी से रेप की कोशिश

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. (सांकेतिक फोटो)

छत्तीसगढ़ (Chhattisgargh) के कोरबा (Korba) में दोस्त के बच्चों से गंदी बात और पत्नी से रेप (Rape) की कोशिश का मामला सामने आया है.

कोरबा. छत्तीसगढ़ (Chhattisgargh) के कोरबा (Korba) में दोस्त के बच्चों से गंदी बात और पत्नी से रेप (Rape) की कोशिश का मामला सामने आया है. पुलिस (Police) से शिकायत के मुताबिक पति की गैर मौजूदगी में गांव के एक व्यक्ति ने महिला के घर आकर भोजपुरी गाना लगाकर बच्चों के साथ गंदी-गंदी बातें की. इसके बाद महिला पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए जबरदस्ती भी की. लगातार ऐसी घटना से आहत पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध दर्ज किया है. जानकारी के अनुसार मामला कटघोरा थाना क्षेत्र के जटगा पुलिस चौकी  का है. आरोपी महिला के पति का दोस्त बताया जा रहा है. आरोपी उसे बड़ा भाई भी मानता है.

पुलिस के मुताबिक ग्राम कटोरीनगोई कोसकोट्टी पारा निवासी सुखराम नायक द्वारा वारदात को अंजाम दिया गया. पुलिस ने बताया गया कि गांव के ही एक परिवार से इसकी पहचान इस कदर है कि पीड़िता का पति आरोपी सुखराम को बड़ा भाई मानता है. इस नाते से सुखराम का पीड़ित महिला के घर आना-जाना रहता है. घटना दिनांक 17 जून की है, जब महिला का पति काम पर गया था, तब दोपहर करीब 12 बजे सुखराम नायक महिला के घर पहुंचा और उसके घर की टीवी में भोजपुरी गाना लगाकर महिला के बच्चों से गंदी-गंदी बातें कहते हुए महिला से शारीरिक संबंध बनाने के लिए जोर डालने लगा.

भी पढ़ें: करीबी दोस्त से धुर विरोधी तक! पढ़ें लालू-नीतीश की फ्रेंडशिप की अनटोल्ड स्टोरी

महिला ने लगाई फटकारमहिला ने जब फटकार लगाई तो सुखराम वहां से चला गया. फिर 19 जून को पुन: पति की गैर मौजूदगी में महिला के घर सुखराम पहुंचा और छेड़छाड़ कर हाथ-बांह पकड़ने लगा, जिससे चूड़ी टूट गई. पीड़िता ने लोकलाज व बदनामी के भय से घटना की जानकारी पहले नहीं दी, लेकिन बाद में मामले की गंभीरता को समझकर 20 जून पति से सारी बात बताई और जटगा चौकी पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई. आरोपी सुखराम के खिलाफ जुर्म दर्ज़ कर विवेचना की जा रही है. जांच के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की बात कही जा रही है.


First published: June 23, 2020, 8:54 AM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here