भोज की परीक्षा में, रीवा के TRS कॉलेज पकड़े गए 2 मुन्ना भाई, एक चचेरे भाई तो दूसरा जीजा की जगह दे रहा था परीक्षा

रीवा के टीआरएस कॉलेज में भोज की परीक्षा के दौरान दो फर्जी परीक्षार्थियों को पकड़ा गया है।पकड़े गये दोनो परीक्षार्थी मुन्ना भाई की तर्ज पर सॉल्वर बनकर परीक्षा में शामिल हुए थे। इसमें से एक अपने जीजा की जगह, तो दूसरा अपने चचेरे भाई की जगह परीक्षा दे रहा था। फिलहाल पकड़े गए आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है, जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है।

इन नकली परीक्षार्थियों की पहचान सुखेंद्र पटेल निवासी हनुमना, और पुष्पराज सिंह चौहान निवासी कमर्जी सीधी के रूप में की गई है।इस पूरे मामले में महाविद्यालय प्राचार्य ने बताया कि, मध्य प्रदेश भोज मुक्त विश्वविद्यालय भोपाल के द्वारा परीक्षा का आयोजन कराया जा रहा है। बताया गया की भोज मुक्त विश्वविद्यालय का अध्ययन केंद्र टीआरएस कॉलेज बनाया गया है, स्नातक और स्नातकोत्तर परीक्षाओं के संचालन के दौरान, जब वीक्षकों के द्वारा चेकिंग की जा रही थी, उसी समय एमसीए की परीक्षा में, प्रवेश पत्र पर संदेह हुआ। जब पूछताछ हुई तो पता चला कि, सज्जन सिंह के जगह पुष्पराज सिंह निवासी कमर्जी सीधी अपने चचेरे भाई की जगह परीक्षा में शामिल हुआ है।

परीक्षा के दौरान जब एक फर्जी परीक्षार्थी को पकड़ा गया तो, गहन जांच शुरू हो गई, इस दौरान बीए प्रथम वर्ष की परीक्षा में भी एक फर्जी छात्र दल के हाथ लग गया। यहां सुखेंद्र पटेल नमक फर्जी परीक्षार्थी अपने जीजा रंजीत पटेल की जगह परीक्षा दे रहा था, जो हनुमना का निवासी है। पकड़े गए दोनों ही परीक्षार्थियों को महाविद्यालय प्रबंधन के द्वारा, सिविल लाइन पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

बाइट: अर्पिता अवस्थी, प्राचार्य टीआरएस कालेज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here