मुरैना। जिले के माता बसैया थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव में शनिवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। गांव निवासी *बलराम सिंह पुत्र हरिचरण कुशवाहा (35) ने* कथित रूप से अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने शिकारपुर फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली।मृतकों में रबीता पत्नी बलराम कुशवाहा (32 वर्ष), देवू (5 वर्ष) और आरव (8 वर्ष) शामिल हैं।मृतका के पिता मलखान कुशवाहा ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले परिवार में आयोजित *भागवत कथा के दौरान ससुराल पक्ष की महिलाओं ने डांस किया था,* जिसमें उनकी बेटी रबीता ने भी हिस्सा लिया था। उनके अनुसार, इसी बात से बलराम नाराज था। आरोप है कि उसने शराब के नशे में घर पहुंचकर पत्नी और दोनों बच्चों की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी और बाद में शिकारपुर फाटक के पास ट्रेन के नीचे आकर आत्महत्या कर ली।घटना की सूचना मिलते ही माता बसैया थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।फिलहाल हत्या के कारणों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस द्वारा नहीं की गई है। मृतका के परिजनों के आरोपों के आधार पर भी जांच की जा रही है।मुरैना पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा मौके पर पहुँचे


