भोपाल केंद्रीय जेल में जन्माष्टमी महोत्सव: CM मोहन यादव ने 6 जेलकर्मियों को किया सम्मानित, बंदियों को सजा में एक माह की छूट

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय जेल, भोपाल में आयोजित जन्माष्टमी महोत्सव में शामिल होकर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने जेल विभाग के 6 अधिकारियों-कर्मचारियों को विभिन्न साहसिक कार्यों के लिए पुरस्कृत किया।मुख्यमंत्री ने बंदियों के लिए भी बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि पात्रतानुसार उन्हें सजा में एक माह की छूट दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जेलों में सुधार और बंदियों के पुनर्वास की दिशा में सरकार लगातार काम कर रही है।सीएम ने कहा कि नए पदों के निर्माण और पदोन्नति से जेल विभाग के कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने में मदद मिलेगी। प्रदेश में खुली जेलों की संख्या बढ़ाई जाएगी और महिलाओं के लिए भी जल्द से जल्द खुली जेल की व्यवस्था की जाएगी।मुख्यमंत्री ने केंद्रीय जेल भोपाल में मानसिक स्वास्थ्य केंद्र भी शीघ्र शुरू किए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि जेलों में बंदियों के मानसिक स्वास्थ्य और बेहतर पुनर्वास पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here