उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन के शहीद पार्क में कृष्ण ग्रुप एवं कृष्णा वेल्फेयर सोसायटी द्वारा आयोजित मटकी फोड़ो प्रतियोगिता एवं भजन संध्या कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़कर सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन को साहस, कर्तव्य, रणनीति और मित्रता की प्रेरणा का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि मटकी फोड़ो प्रतियोगिता भी हमें एकजुटता, सामूहिकता और संगठन शक्ति का संदेश देती है।सीएम मोहन यादव ने पिछले 17 वर्षों से इस आयोजन को निरंतर सफल बनाने वाली संस्था और प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान भजन संध्या का भी आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में सहभागिता की।


