भोपाल टेक्सटाइल मिल को पुनः शुरू करने का आग्रह


भोपाल टेक्सटाइल मिल को पुनः शुरू करने का आग्रह


मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग की केन्द्रीय कपड़ा मंत्री श्रीमती स्मृति जुबीन ईरानी से मुलाकात 


भोपाल : गुरूवार, जनवरी 28, 2021, 19:04 IST

भोपाल गैस राहत एवं पुनर्वास मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने गुरूवार को केन्द्रीय कपड़ा मंत्री श्रीमती स्मृति जुबीन ईरानी से उनके कार्यालय में मुलाकात की। उन्होंने भोपाल टैक्सटाइल मिल के एक हजार असहाय श्रमिकों/कारीगर परिवार की आर्थिक स्थिति से अवगत कराया और उक्त मिल को पुनः प्रारम्भ करने का अनुरोध किया।

श्री सारंग बताया कि हाल ही में केन्द्रीय कपड़ा मंत्रालय द्वारा की गई नई पहल पर तमिलनाडु, महाराष्ट्र एवं केरल प्रदेश की बन्द कपड़ा मिलों को पुनः प्रारम्भ कराया गया है। इसी प्रकार भोपाल की टैक्सटाइल मिल को शीघ्र पुनः शुरू कराया जाय, जिससे वहाँ के असहाय श्रमिकों को काम मिल सके। उन्होंने बताया कि भोपाल टेक्सटाइल मिल को एन.टी.सी. मिल के रूप में मान्यता प्राप्त है।


दुर्गेश रायकवार


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here