भोपाल में फंसे है छत्तीसगढ़ के 150 मज़दूर, अब लौटना चाहते हैं अपने घर-150 workers of Chhattisgarh trapped in Bhopal | bhopal – News in Hindi

भोपाल में फंसे है छत्तीसगढ़ के 150 मज़दूर, अब लौटना चाहते हैं अपने घर

भोपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के 150 मज़दूर

मध्य प्रदेश सरकार दूसरे राज्यों के मध्य प्रदेश में फंसे मजदूरों को उनके घर पहुंचा रही है.सरकार का दावा है कि ऐसे करीब 50 हजार प्रवासी मज़दूरों को उनके घर पहुंचाया जाएगा.

भोपाल. मध्य प्रदेश सरकार हज़ारों मज़दूरों को अपने घर लौटने और भेजने में व्यस्त है. दावा है कि 50 हजार मज़दूरों को उनके घर पहुंचाया जाएगा. लेकिन राजधानी भोपाल (bhopal) के कटारा हिल्स इलाके में छत्तीसगढ़ (chhattisgarh) से आए करीब 150 मजदूर फंसे हुए हैं.इन मजदूरों (labours) को स्थानीय लोगों की मदद से खाना तो मिल रहा है, लेकिन लंबे समय से काम नहीं मिलने के कारण अब जेब खाली है. ये लोग अपने घर छत्तीसगढ़ लौट जाना चाहते हैं.

न्यूज़ 18 बना मजदूरों की आवाज़

न्यूज़ 18 की टीम राजधानी के कटारा हिल्स इलाके में फंसे 150 मजदूर परिवारों तक पहुंची. इन लोगों ने बताया कि अभी तक प्रशासन की तरफ से उन्हें घर पहुंचाने की कोई भी मदद नहीं आई है. ना ही किसी प्रशासन के अधिकारी ने संपर्क किया है. ना ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनका हाल जाना है. हालांकि जन सहयोग से जरूर उन्हें दोनों वक्त का भोजन मिल रहा है. इन मजदूरों ने अपील की है कि उन्हें सरकार घर भेजने की व्यवस्था करे. उन्होंने मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल  से भी अपील की है कि उनके लिए बस की व्यवस्था कर दी जाए ताकि वह अपने घर सकुशल पहुंच सकें.

प्रशासन से मदद की गुहारछत्तीसगढ़ी मजदूरों को घर जाने के लिए प्रशासन की मदद की दरकार है. सभी मजदूर बिना काम के 1 महीने से यहां फंसे हुए हैं.वैसे मध्य प्रदेश सरकार दूसरे राज्यों के मध्य प्रदेश में फंसे मजदूरों को उनके घर पहुंचा रही है.सरकार का दावा है कि ऐसे करीब 50 हजार प्रवासी मज़दूरों को उनके घर पहुंचाया जाएगा. अलावा दूसरे राज्यों में फंसे मध्यप्रदेश के मजदूरों को घर ला रही है. लेकिन राजधानी में रह रहे इन छत्तीसगढ़ी मजदूरों पर शासन-प्रशासन की नज़र इन पर नहीं पड़ी है.

ये भी पढ़ें-

3 मई के बाद आपके शहर में कुछ ऐसा हो सकता है Lockdown का दायरा

IIT इंदौर खोज रहा है कोरोना को हराने के लिए वैक्सीन

कोरोना जांच के लिए गयी स्वास्थ्य कार्यकर्ता को संदिग्ध मरीज़ ने चप्पल से पीटा

 

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए भोपाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: May 1, 2020, 5:25 PM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here