इंदौर: एक कार्यक्रम के दौरान मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय अपने बेबाक अंदाज में नजर आए। मंच से संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “मैं जो भी करता हूं, मुंह पर करता हूं, पीठ पीछे नहीं। जो गलत है, वो गलत और जो सही है, वो सही।” उन्होंने आगे कहा, “70 साल का हो गया हूं, यूं ही सठिया गया हूं…
किसी को बुरा लगे तो लगे, अपने को क्या फर्क पड़ता है उससे।”कैलाश विजयवर्गीय के इस दो टूक बयान का वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। उनके बयान को लेकर सियासी मायने निकाले जा रहे हैं और राजनीतिक जानकारों के बीच भी इस पर मंथन शुरू हो गया है। हालांकि, उन्होंने यह बयान किस संदर्भ में दिया, यह स्पष्ट नहीं हो सका है।


