ग्वालियर: इस्कॉन टेंपल के तत्वावधान में ग्वालियर में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली गई। करीब 10 किलोमीटर लंबे यात्रा मार्ग पर हजारों श्रद्धालु उत्साह और जयघोष के साथ शामिल हुए।
भक्तों ने पूरे रास्ते रस्सियों से भगवान जगन्नाथ के रथ को खींचा। रथयात्रा में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और भाजपा प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह ने भी भगवान का रथ खींचकर श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया।


