मंत्री के निर्देश पर संस्था प्रबंधक की सेवाएँ हुई समाप्त
पुलिस में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई
भोपाल : मंगलवार, जुलाई 14, 2020, 18:44 IST

सहकारिता मंत्री श्री अरविंद भदौरिया के निर्देश पर सहकारिता विभाग ने तत्परता से कार्यवाही करते हुए हरदा जिले में चना उपार्जन कार्य में अनियमितता बरतने वाले सेवा सहकारी समिति मर्यादित चौकड़ी शाखा खिरकिया के संस्था प्रबंधक श्री दिनेश बघेल की सेवाएँ तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी हैं, वहीं संस्था प्रबंधक के विरूद्ध पुलिस में एफ.आई.आर. भी दर्ज कराई गई है।
गौरतलब है कि मंत्री श्री भदौरिया ने मंगलवार को मंत्रालय में कार्यभार ग्रहण करने के बाद पहली बैठक में ही सहकारी संस्थाओं में गड़बड़ी करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये थे।
श्रवण कुमार भदौरिया
Source link

