मंत्री श्री ऐदल सिंह कंषाना हुए कोरोना पाजिटिव
सम्पर्क में आने वालों से जाँच करवाने एवं स्वास्थ्य लाभ लेने का किया अनुरोध
भोपाल : शुक्रवार, सितम्बर 18, 2020, 12:19 IST

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय मंत्री श्री ऐदल सिंह कंषाना की कोरोना संक्रमण रिपोर्ट पाजिटिव आई है। वह भोपाल स्थित अपने शासकीय आवास में होम आइसोलेशन में रहकर स्वास्थ लाभ ले रहे हैं।
श्री कंषाना ने सम्पर्क में आये सभी लोगों से अनुरोध किया है कि वे अपनी जाँच अवश्य करवायें और चिकित्सक की सलाह के अनुसार स्वास्थ्य लाभ लें।
समर चौहान
Source link

