मंत्री श्री पटेल द्वारा लॉकडाउन का सख्ती से पालन करने के निर्देश


मंत्री श्री पटेल द्वारा लॉकडाउन का सख्ती से पालन करने के निर्देश


 


भोपाल : शनिवार, अप्रैल 25, 2020, 19:48 IST

कृषक कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने अपने प्रभार के जबलपुर और नर्मदापुरम संभाग की जनता से अपील की है कि लॉकडाउन का सख्ती से पालन करें। उन्होंने कहा है कि किसी भी व्यक्ति को यदि इसके लक्षण दिखाई देते हैं, तो वह तत्काल चिकित्सीय परामर्श लेकर स्वयं, अपने परिवार और समाज को इस संक्रमण से बचाने में अपना योगदान दे। श्री पटेल ने कहा कि कोरोना महामारी को जनता के समुचित सहयोग से ही पराजित किया जायेगा।

श्री पटेल ने कहा कि जबलपुर को सम्पूर्ण लॉकडाउन किया गया है। शहर में कोरोना परीक्षण के लिये लैब की पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है। पीपीई किट्स की कमी नहीं है। आवश्यकतानुसार लोगों को क्वारेंटाइन भी किया जा रहा है। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि हम शीघ्र ही इस बीमारी को काबु में कर लेंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना पीड़ित भी जल्द ही स्वस्थ होकर घर लौटेंगे।


अलूने


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here