मंत्री श्री पटेल ने निभाया इंसानियत का फर्ज
घायलों को फॉलो वाहन से बैतूल अस्पताल के लिए किया रवाना
भोपाल : शनिवार, फरवरी 20, 2021, 21:28 IST

किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने बैतूल से हरदा लौटते समय रास्ते में सड़क दुर्घटना के तीन घायलों को स्वयं के फलों वाहन से बैतूल अस्पताल के लिए तत्काल रवाना किया। उन्होंने बैतूल के कलेक्टर को उपचार के समुचित निर्देश भी दिए। मंत्री श्री पटेल ने बैतूल से हरदा लौटने के दौरान चीरापाटला से गवासेन के बीच अजई घाट पर सड़क दुर्घटना में खून से लथपथ पड़े लोगों को देखकर तुरंत अपना काफिला रुकवाया। उन्होंने इंसानियत का फर्ज निभाते हुए बगैर किसी औपचारिकता के तत्काल अपने काफिले के फ़ॉलो एवं पायलेट वाहन से घायलों को बैतूल अस्पताल के लिए रवाना किया।
अलूने
Source link

