मंत्री श्री भार्गव ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएँ
भोपाल : शुक्रवार, नवम्बर 13, 2020, 19:38 IST

लोक निर्माण तथा कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने दीपावली के मौके पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं।
मंत्री श्री भार्गव ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि प्रकाश पर्व दीपावली प्रदेशवासियों के जीवन में तरक्की और खुशहाली लायेगा। उन्होंने नागरिकों से दीपावली पर्व को सामाजिक सद्भाव से मनाये जाने का आग्रह किया। मंत्री श्री भार्गव ने प्रदेशवासियों से राज्य की प्रगति और खुशहाली के लिये सहयोग का संकल्प लेने का भी आव्हान किया है।
समर चौहान
Source link

