मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने पत्रकार श्री पटैरिया के निधन पर शोक व्यक्त किया
भोपाल : बुधवार, मई 12, 2021, 18:23 IST

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने वरिष्ठ पत्रकार श्री शिव अनुराग पटैरिया के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि बुंदेलखण्ड के सपूत श्री पटैरिया के निधन से स्तब्ध हूँ।
श्री सिंह ने दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
राजेश पाण्डेय
Source link

