मंत्री श्री सखलेचा अचानक क्रिस्प पहुंचे


मंत्री श्री सखलेचा अचानक क्रिस्प पहुंचे


अच्छे प्रस्तावों पर सरकार की ओर से मदद का भरोसा 


भोपाल : शुक्रवार, सितम्बर 18, 2020, 20:01 IST

विज्ञान एवं प्रोद्यौगिकी मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा ने कहा है कि क्रिस्प को अनुसंधान के क्षेत्र में आगे ले जाने के लिए राज्य शासन नवीन परियोजनाओं में मदद कर सकती है। उन्होंने क्रिस्प के पदाधिकारियों से कहा कि वे शीघ्र ही प्रस्तुतिकरण दें जिससे भविष्य की योजनाओं में प्रस्ताव शामिल किए जा सकें। मंत्री श्री सखलेचा शुक्रवार को अचानक क्रिस्प पहुंचे और सभी प्रयोग शालाओं का निरीक्षण किया।

श्री सखलेचा ने क्रिस्प में टी.वी.एस.मोटर्स, फॉक्स वैगन ऑटोमोबाइल, जैग्वार, गोदरेज एवं प्रोडक्शन सेंटर में उपलब्ध सुविधाओं की विशेष रूप से प्रशंसा की। उन्होंने प्रशिक्षण, क्षमता निर्माण, कौशल विकास, ई-गवर्नेन्स सेवाओं, टूलरूम सेवाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी विभागों एवं उद्योगों को क्रिस्प में उपलब्ध सुविधाओं एवं सेवाओं का लाभ उठाना चाहिए।

मंत्री श्री सखलेचा ने आशा व्यक्त की है कि आने वाले वर्षों में क्रिस्प निरंतर प्रगति करता रहेगा और न केवल भारत बल्कि विश्व प्रसिद्ध संस्था बनेगा। उन्होंने कहा कि अच्छे प्रस्तावों पर मध्यप्रदेश शासन क्रिस्प को पूरा-पूरा सहयोग प्रदान करेगा। क्रिस्प के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री मुकेश शर्मा ने क्रिस्प के क्रियाकलापों की जानकारी दी। श्री राजेश माहेश्वरी, मुख्य विपणन अधिकारी द्वारा क्रिस्प के इतिहास एवं विगत 23 वर्षों में क्रिस्प द्वारा प्राप्त उपलब्धियों के संबंध में प्रजेन्टेशन प्रस्तुत किया गया।


राजेन बैन


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here