मंत्री श्री सखलेचा का दौरा कार्यक्रम
भोपाल : गुरूवार, मार्च 18, 2021, 21:40 IST

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम एवं विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा 18 से 20 मार्च तक प्रवास पर रहेंगे। श्री सखलेचा 19 मार्च को दोपहर 12 बजे नीमच कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय संकट प्रबंधन समूह की बैठक में शामिल होंगे।
मंत्री श्री सखलेचा 20 मार्च को प्रात: 7 बजे जावद से प्रस्थान कर प्रात: 9 बजे सिंगोली में कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल परिसर में पुरस्कार वितरण समारोह में भाग लेंगे। वे 10 बजे सिंगोली जिला नीमच से प्रस्थान कर 11.30 बजे भीलवाड़ा राजस्थान पहुँचकर निवेशकों के साथ राज्य की पॉलिसी एवं योजना के संबंध में आयोजित बैठक में शामिल होंगे। मंत्री श्री सखलेचा दोपहर 4 बजे भीलवाड़ा से प्रस्थान कर सायं 6 बजे जावद जिला नीमच आएगे।
राजेश बैन
Source link

