मंत्री श्री सिलावट ने ग्राम पंचायतों को सौंपे 5 पेयजल टेंकर


मंत्री श्री सिलावट ने ग्राम पंचायतों को सौंपे 5 पेयजल टेंकर


 


भोपाल : शुक्रवार, मार्च 12, 2021, 16:47 IST

जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत इंदौर के विधानसभा क्षेत्र सांवेर में विधायक निधि से 7 लाख 83 हजार 670 रुपए की लागत के 5 पेयजल टेंकरों की सौगात दी है।

जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट तथा पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने जानकी नगर इंदौर में उक्त 5 टेंकर संबंधित ग्राम पंचायतों को पेयजल पूर्ति के लिये सौंपे, जिससे गर्मी में आम जनता को पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित होगी और सभी को घरों में पानी उपलब्ध कराया जाएगा।


अरूण राठौर

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here