मंत्री सुश्री ठाकुर ने किया अमर शहीद तात्या टोपे जी को नमन
भोपाल : रविवार, अप्रैल 18, 2021, 19:20 IST

पर्यटन, संस्कृति और आध्यात्म मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम के जननायक महान योद्धा तात्या टोपे जी के बलिदान दिवस पर सादर नमन किया है। उन्होंने कहा कि अंग्रेजो के छक्के छुड़ा देने वाले, वंदे-मातरम को वेद मंत्रों से भी अधिक पवित्र मानने वाले, महारानी लक्ष्मीबाई के बाल सखा तात्या टोपे जी का वास्तविक नाम रामचंद्र पाण्डुरंग राव था। उनके पिताश्री पाण्डुरंग त्रयंबकम भट्ट बाजीराव पेशवा जी के धार्मिक विभाग के प्रमुख थे। पाण्डुरंग त्रयंबकम भट्ट जी की कर्तव्य परायणता से प्रसन्न होकर बाजीराव जी ने रत्नों से जड़ित टोपी से उनका सम्मान सभा में किया था, तभी से उनका उपनाम टोपे हो गया।
सुश्री ठाकुर ने कहा कि आज हम अपने ऐसे जननायक को कोटि-कोटि प्रणाम करते हैं, जिन्होंने अपना तन-मन-धन सर्वस्व इस बात के लिए न्यौछावर कर दिया कि आने वाली पीढ़ियां स्वतंत्र देश में जी सकें। ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ में आइए हम सब उनसे आशीर्वाद ले कि धर्म-संस्कृति राष्ट्र के रक्षार्थ हम भी अपना जीवन उत्सर्ग कर सकें। जय हिंद….
अनुराग उइके
Source link

