झाँसी मंदिर के लिए 20 फीट का रास्ता दिए जाने की मांग को लेकर आज हिंदू जागरण मंच ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। मंच के विभाग महामंत्री विनोद अवस्थी के नेतृत्व में मंच के पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने दिए गए ज्ञापन में जिलाधिकारी को अवगत कराया कि लगभग 5 वर्ष पूर्व गोविंद चौराहा स्थित मढ़िया महादेव मंदिर को जिला प्रशासन ने अतिक्रमण से मुक्त कराया था। उस समय तत्कालीन प्रशासनिक अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि झोकन बाग से बढ़िया महादेव मंदिर तक के लिए 20 फीट का रास्ता दिया जाएगा, लेकिन 5 वर्ष निकल जाने के बाद भी अब तक इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिससे झोकन बाग से मढ़िया महादेव मंदिर तक आने जाने वाले भक्तों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में दिए गए आश्वासन को पूरा करने तथा रास्ता दिए जाने की मांग के साथ ही चेतावनी भी दी गई यदि इस दिशा में कार्रवाई नहीं की गई तो कार्यकर्ता आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएंगे।
बाइट – विनोद अवस्थी