मध्यप्रदेश सरकार की अनुठी पहल सराहनीय- श्रमिक श्री मंशाराम


मध्यप्रदेश सरकार की अनुठी पहल सराहनीय- श्रमिक श्री मंशाराम


 


भोपाल : शुक्रवार, मई 29, 2020, 18:57 IST

लॉकडाउन के कारण महाराष्ट्रमें फंसे उत्तर प्रदेश निवासी मंशाराम यादव घर जाने के दौरान जब मध्यप्रदेश पहुँचे तो मध्यप्रदेश सरकार द्वारा की गई उत्कृष्ट व्यवस्था से खुश नजर आये। उन्होंने कहा कि अब हमारे घर पहुंचने की राह आसान हो गई है। इसके लिए वे मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान तथा जिला प्रशासन का आभार मान रहे हैं। उत्तर प्रदेश के गोंडा निवासी मंशाराम यादव ने बताया कि वे मुम्बई में रहकर मजदूरी का कार्य कर रहे थे। कार्य के दौरान उनकी आजीविका अच्छे से चल रही थी। इसी बीच कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन हो गया। काम धंधा भी ठप्प हो गया। वे बताते हैं कि दिनरात चिंता सता रही थी कि वे सुरक्षित घर कैसे पहुंचेंगे। सरकार ने हमें वहांसे निकालने का प्रबंध किया है।

श्रमिक मंशाराम यादव ने बताया कि मुम्बई से वे तथा अन्य श्रमिक जैसे-तैसे निकले। इसके बाद वे महाराष्ट्र तथा मध्यप्रदेश की सीमा पर स्थित बड़वानी जिले के बिजासनी टेकरी पहुंचे। यहां से मध्यप्रदेश सरकार ने उत्कृष्ट व्यवस्था करते हुए देवास पहुंचाया। देवास जिले में जिला प्रशासन द्वारा हमारा मेडिकल चेकअप करवाया गया। इसके पश्चात हमें भोजन, पानी तथा फल दिए गए। जिला प्रशासन द्वारा बस से नि:शुल्क उत्तर प्रदेश की बाउंड्री पर पहुंचाया जा रहा है। रास्ते में खाना, पेयजल, चाय, नाश्ता दिया गया।


राजेश पाण्डेय

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here