मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी परीक्षण और प्रमाणन में राज्य में सर्वश्रेष्ठ
ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने दी बधाई
भोपाल : शुक्रवार, जनवरी 1, 2021, 21:36 IST

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी को राज्य में परीक्षण और प्रमाणन के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ पावर यूटिलिटी का अवार्ड मिला है। यह अवार्ड विद्युत मंत्रालय भारत सरकार के उपक्रम केन्द्रीय विद्युत अनुसंधान संस्थान, बैंगलूरू ने प्रदान किया है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक श्री विशेष गढ़पाले को यह अवार्ड मुख्य महाप्रबंधक श्री राजू डेहरिया एवं महाप्रबंधक श्री ए.के.जाटव द्वारा सौंपा गया।
ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने मध्य क्षेत्र कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।
राजेश पाण्डेय
Source link

