मध्य प्रदेश: बीजेपी आज पूरे प्रदेश में कमलनाथ के खिलाफ करेगी प्रदर्शन – Madhya pradesh bjp will protest against former cm kamal nath congress accused of diverting people

  • MP में बीजेपी कमलनाथ के खिलाफ करेगी प्रोटेस्ट
  • विरोध के दौरान पूर्व सीएम के पुतले भी जलाए जाएंगे

भारतीय जनता पार्टी रविवार 28 जून को पूरे मध्य प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी. प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने इस बात की जानकारी दी. वीडी शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा, ‘केंद्रीय वाणिज्य मंत्री रहते हुए कमलनाथ ने चीनी कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए देश और प्रदेश के छोटे कारीगरों, कारोबारियों की रोजी-रोटी छीन ली. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का यह कृत्य अपराध है. भारतीय जनता पार्टी 28 जून, रविवार को पूरे प्रदेश में कमलनाथ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी और उनके पुतले जलाएगी.’

वहीं, कांग्रेस ने बीजेपी के प्रदर्शन को ध्यान भटकाने की राजनीति बताया है. कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि प्रदेश में अपराध में बढ़ोतरी, बारिश से गेहूं-चना भीगना और कोरोना को रोकथाम में नाकाम रहने पर बीजेपी जनता का ध्यान भटकाने के लिए ये प्रदर्शन कर रही है, जिससे लोगों का ध्यान उसकी नाकामियों पर ना जाए.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर बीजेपी पर पलटवार किया है. उन्होंने लिखा है, ‘भाजपा वास्तविक मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए हमेशा से ही झूठ का सहारा लेती है, झूठे मामलों को उठाकर जनता को गुमराह व भ्रमित करने का काम शुरू से ही करती आई है. ऐसे मामले जो झूठे है, जिनका कोई आधार नहीं है, जिनका कोई प्रमाण नहीं है, जो वर्षों पुराने हैं, जिनका आज से कोई लेना-देना नहीं, उसे भाजपा झूठी हवा देने में माहिर है.

उन्होंने आगे कहा, ऐसा था तो इतने वर्षों से भाजपा कहां थी, चुप क्यों थी? जो खुद वर्षों से चीन से दोस्ती निभाते आए हैं, नियमित यात्राएं करते आए हैं, दोस्ती का दंभ भरते आए हैं, वो बचने के लिए आज हम पर झूठे आरोप लगा रहे हैं?

देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें

कमलनाथ ने कहा, आज प्रदेश में किसान परेशान है, आमजन परेशान है, कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है, लोगों की जान जा रही है, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से हाहाकार मचा हुआ है, जनता महंगाई से त्रस्त है, भारी भरकम बिजली बिलों से जनता दुखी व परेशान है, भाजपा की अंतर्कलह से प्रदेश का मंत्रिमंडल तक नहीं बन पा रहा है, लेकिन भाजपा को इससे कोई लेना- देना नहीं, वो तो वास्तविक मुद्दों पर मौन है, झूठे मुद्दों पर भ्रम फैलाने का उसका काम जारी है.

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, हमने जनता को पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ती कीमतों से राहत प्रदान करने को लेकर प्रदेशव्यापी आंदोलन किया, अब हम भारी भरकम बिजली बिलों से जनता को राहत देने की मांग को लेकर प्रदेशव्यापी आंदोलन करने जा रहे हैं. हमें जनता के हित से, प्रदेश हित से व जनहित के मुद्दों से सरोकार है, उसको लेकर हमारी सड़कों पर लड़ाई व संघर्ष सतत जारी रहेगा, भाजपा भले इन मुद्दों पर मौन रहे.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here