मध्य प्रदेश में खाद की कोई कमी नहीं है, न ही कोई कमी आने देंगे : शिवराज

भोपाल, ब्यूरो। मध्यप्रदेश में खाद की कोई कमी नहीं है। खाद निरंतर आ रही है। मैं रोज भारत सरकार के संपर्क में हूं। रोज केंद्रीय मंत्री जी से बात कर रहा हूं। किसान निश्चिंत रहें। खाद को लेकर कुछ लोग जानबूझकर अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, वो बर्दाश्त नहीं होगी। रायसेन जिले के सुलतानपुर में आयोजित कार्यक्रम में सीएम शिवराज ने अराजकता फैलाने वालों को दो टूक हिदायत दी। रायसेन से लौटने के बाद सीएम शिवराज ने सीएम हाउस पर खाद व्यवस्था को लेकर अधिकारियों की बैठक बुलाई, जिसमें उन्होंने कहा है कि किसानों को सहज ढंग से बिना परेशानी के खाद मिले, उन्हें लाइन न लगानी पड़े, यह सुनिश्चित किया जाए। CM शिवराज ने अधिकारियों खाद वितरण को लेकर अहम निर्देश दिए हैं । शिवराज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर एक वीडियो संदेश भी प्रसारित किया।

सीएम शिवराज के निर्देश
• खाद कहीं भी ब्लैक न हो।
• कलेक्टर्स भ्रमण करते रहें।
• किसी भी जिले में किसानों को लाइन न लगानी पड़े।
• जिलों में खाद वितरण सुचारू रहे, जहाँ आवश्यक हो विकेंद्रीकरण किया जाए।
• किसानों को अधिक दूरी से खाद लेने न आना पड़े।

प्रदेश में उर्वरक की उपलब्धता
• यूरिया 1.89 लाख मीट्रिक टन ट्रांजिट सहित, डीएपी 1.33 लाख मीट्रिक टन ट्रांजिट सहित एवं एनपीके ट्रांजिट सहित 52 हजार मीट्रिक टन प्राप्त है।
• यूरिया का स्टॉक 2.25 लाख मीट्रिक टन है। डीएपी का स्टॉक 1.45 लाख मीट्रिक टन एवं एनपीके का स्टॉक 1.11 लाख मीट्रिक टन है।
• विपणन संघ द्वारा नवम्बर के लिए 175 यूरिया की रेक एवं 78 रेक डीएपी की मांग की गई है, जिसके विरूद्ध 1 नवम्बर से 11 नवम्बर तक 57 यूरिया की रेक एवं 36 डीएपी की रेक एवं एनपीके की 15 रेक ट्रांजिट सहित प्राप्त है।
• विपणन संघ के 240 डबललॉक केन्द्रों से नगद वितरण प्रारंभ है, भीड़ वाले डबललॉक केन्द्रों पर 150 अतिरिक्त केन्द्र स्वीकृत किये गये हैं, जिसमें से 144 केन्द्रों द्वारा विक्रय किया जा रहा है।
*आंकड़े 11 नवम्बर की स्थिति में
Final vo- जाहिर है अन्नदाता, सीएम शिवराज की पहली प्राथमिकता में है, यही वजह है कि वे खाद वितरण में किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं कर रहे हैं। उनकी कोशिश है कि किसानों को खाद ही नहीं हर खेती की जरूरत का हर सामान समय और सहूलियत से मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here