महाराष्ट्रः तबलीगी जमात के 60 सदस्य गायब, मोबाइल ऑफ, एक्शन के आदेश – Coronavirus maharashtra home minister anil deshmukh warns mobile switched off tabligi jamaat members

  • राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने दी चेतावनी
  • महाराष्ट्र में कोरोना से अब तक 64 की गई जान

महाराष्ट्र में कोरोना से हाहाकार मचा हुआ है. यहां करीब 1018 लोग कोरोना से संक्रमित हैं. राज्य में अब तक 64 लोगों की मौत हो चुकी है. अकेले मुंबई में कोरोना के 642 केस हैं, जबकि 40 लोगों की मौत हुई है. पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में कोरोना के 150 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 12 लोगों की जान गई है.

इधर, राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित तबलीगी जमात के मरकज से लौटे करीब 60 लोगों ने सरकार से संपर्क नहीं किया है. उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ जा रहा है.

देशमुख ने कड़े शब्दे में कहा कि उन्हें सूचित किया जाता है कि वो अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन में संपर्क करें और जांच के बाद क्वारनटीन में हों. अगर वो ऐसा नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ पुलिस को सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं. कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

विधायक के खिलाफ केस दर्ज

महाराष्ट्र के उस्मानाबाद से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) विधायक सुजीत सिंह ठाकुर पर लॉकडाउन के नियमों को तोड़ने का आरोप लगा है. दरअसल, बीजेपी विधायक ने अपनी पत्नी के साथ पंढरपुर मंदिर जाकर भगवान विट्ठल और देवी रुक्मिणी की पूजा अर्चना की. पंढरपुर मंदिर महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में पड़ता है. लॉकडाउन के नियम-कानून तोड़ने के आरोप में विधायक पर केस दर्ज किया गया है.

बता दें कि वहीं, देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 4700 से ज्यादा हो चुकी है. जबकि मरने वालों का आंकड़ा 124 तक पहुंच गया है. हालांकि अब तक 325 मरीज कोरोना के खिलाफ जंग जीतकर घर लौट चुके हैं.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here