- कुएं की सफाई करने उतरे थे मजदूर
- 2 का रेस्क्यू, 4 की अब भी तलाश जारी
महाराष्ट्र के कोल्हापुर में कुंए की सफाई में उतरे 6 मजदूर मलबे के अंदर दब गए हैं. मजदूर कुएं की मरम्मत और साफ-सफाई करने के लिए अंदर उतरे थे. शनिवार शाम करीब साढ़े छह बजे कुएं के किनारे का मलबा अचानक ढह गया.
मलबा जैसे ही गिरा, मजदूर इससे पहले संभल पाते, मलबे के अंदर दब गए. मलबे की चपेट में आए लोगों की तलाशी के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. यह मामला पन्हाला तहसील के कोडोली गांव का है.
जैसे ही स्थानीय लोगों को हादसे की खबर मिली वहां भीड़ जुटना शुरू हो गई. स्थानीय लोगों ने मिट्टी हटाकर 2 लोगों को सुरक्षित बाहर तो निकाल लिया लेकिन 4 लोग अब भी मलबे में दबे हुए हैं.
स्थानीय लोगों के साथ-साथ प्रशासन भी घटनास्थल पर पहुंचा है. मौके पर कई लोग जमा हो गए हैं. जेसीबी मशीन के जरिए मिट्टी हटाई जा रही है. अभी तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है. लोगों की तलाश जारी है.

