महाराष्ट्र के अंदर स्पेशल ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों के टिकट रद्द – Corona maharashtra government has informed railways that inter district travel is prohibited within the state

  • राज्य सरकार ने अंतर जिला यात्रा पर रोक लगाई
  • रेलवे ने रद्द किए टिकट, रिफंड होगा पूरा पैसा

महाराष्ट्र में कोरोना का कहर जारी है. इस महामारी से अब तक 41 हजार अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं. वहीं, उद्धव सरकार की ओर से अंतर जिला यात्रा पर रोक लगाने के बाद रेलवे ने भी बड़ा कदम उठाया है. रेलवे ने गुरुवार को उन स्पेशल ट्रेनों के सभी यात्रियों के टिकट कैंसिल कर दिए, जिन्हें राज्य के अंदर ही एक स्थान से दूसरे स्थान जाना था.

रेलवे की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि एक जून से महाराष्ट्र में चलने वाली स्पेशल ट्रेनों के ऐसे यात्रियों की टिकटें खुद कैंसिल हो जाएंगी और यात्रियों का पूरा पैसा रिफंड होगा. साथ ही अगले आदेश तक महाराष्ट्र में राज्य के अंदर बुकिंग की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए.

बता दें कि राज्य में पिछले 24 घंटे में 2345 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद यहां पर मरीजों की संख्या 41 हजार 642 हो गई है. पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में कोरोना से 64 लोगों की मौत हुई है. राज्य में अब तक 1454 लोगों की जान कोरोना के कारण जा चुकी है. महाराष्ट्र में कोरोना के 28 हजार 454 एक्टिव केस हैं.

Exclusive: ट्रेन ई-टिकट बुकिंग के लिए यात्री परेशान, कालाबाज़ारी से चांदी कूट रहे बेईमान

वहीं मुंबई की बात करें तो यहां पर पिछले 24 घंटे में 1382 नए मामले सामने आए. इस दौरान 41 लोगों की मौत भी हुई. मुंबई में कोरोना के कुल 25 हजार 500 केस हो गए हैं और 882 लोगों की मौत हुई है. अब तक 11 हजार 726 लोग इलाज होने के बाद ठीक हो चुके हैं.

टिकट ब्लैक करने वालों पर होगी सख्ती

लॉकडाउन के बीच रेलवे ने एक जून से 200 पैसेंजर्स ट्रेनें शुरू करने का फैसला किया है. इन ट्रेनों के टिकटों की बुकिंग गुरुवार सुबह 10 बजे से शुरू हो चुकी है. वहीं, टिकटों की कालाबाजारी को लेकर भी सरकार पूरी सख्ती बरत रही है. रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि अगर किसी सॉफ्टवेयर के जरिए कोई अवैध तरीके से टिकट बेचते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here