- कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद अब ठीक हुए जितेंद्र अव्हाड़
- महाराष्ट्र में अब तक 22 हजार से ज्यादा कोरोना वायरस के मरीज
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. हाल ही में महाराष्ट्र सरकार में मंत्री जितेंद्र अव्हाड़ कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. हालांकि जितेंद्र अव्हाड़ अब इलाज के बाद पूरी तरह ठीक हो चुके हैं.
कोरोना पर फुल कवरेज के लिए यहां क्लिक करें
महाराष्ट्र सरकार में कोरोना संक्रमित मंत्री जितेंद्र अव्हाड़ का इलाज किया जा चुका है. इससे पहले जितेंद्र अव्हाड़ के 14 निजी स्टाफ भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. इन 14 स्टाफ में 5 पुलिस कॉन्स्टेबल थे, जो उनकी सुरक्षा में तैनात थे. जबकि बाकी 9 लोगों में उनके निजी स्टाफ, घर के नौकर और पार्टी के कार्यकर्ता शामिल थे.
कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…
एनसीपी नेता जितेंद्र अव्हाड़ ने जानकारी दी थी कि वे एक ऐसे व्यक्ति के संपर्क में आए थे, जो बाद में कोरोना पॉजिटिव निकला था. इसके बाद उन्होंने क्वारनटीन में जाने की घोषणा की थी. जितेंद्र अव्हाड़ ठाणे जिले के कालवा-मुंब्रा विधानसभा का प्रतिनिधित्व करते हैं, पिछले कुछ सप्ताह में इस इलाके से कई लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.
देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें
जितेंद्र अव्हाड़ एक पुलिस अधिकारी के संपर्क में आए थे, ये अधिकारी बाद में कोरोना पॉजिटिव पाया गया था. इसके बाद आवास मंत्री अव्हाड़ ने कुछ दिनों के लिए खुद क्वारनटीन पर जाने की घोषणा की थी. जितेंद्र अव्हाड़ कोरोना पॉजिटिव पाए गए राज्य के पहले मंत्री हैं.
महाराष्ट्र में कितने कोरोना मरीज?
बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 22 हजार के पार पहुंच चुका है. महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा अब तक 22171 हो चुका है. वहीं अब तक राज्य में 832 लोगों की मौत हो चुकी है. इसके अलावा मुंबई में अब तक 13739 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं. वहीं मुंबई में अब तक 508 लोगों की कोरोना वायरस से मौत हो चुकी है.

