महाराष्ट्र में टूटा कोरोना का रिकॉर्ड, 24 घंटे में 67 मौतें, 1600 से ज्यादा पॉजिटिव – Maharashtra coronavirus deaths mumbai highest in single day ever recorded covid 19

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों का सिलसिला थम नहीं रहा है. बीते 24 घंटे में राज्य में इस घातक वायरस की चपेट में आने से 67 लोगों की मौत हो चुकी है. इनमें अकेले 47 लोगों की मौत मुंबई में हुई है. एक दिन में कोरोना से मरने वालों का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है.

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 1606 नए केस सामने आए हैं. राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बयान के मुताबिक महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में 67 संक्रमितों की मौत हो गई. इसके साथ ही मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 1135 हो गया है.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here