महासमुंद: एयरफोर्स ऑफिसर की कार हादसे का शिकार, पत्नी की मौत, 2 बेटी बुरी तरह घायल, Air Force officer car accident TODAY wife death 2 daughter badly injured | mahasamund – News in Hindi

फिलहाल घायलों का इलाज किया जा रहा है. (Demo Pic)

बताया जा रहा है कि एक साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में ये हादसा हुआ है. साइकिल सवार की भी हादसे में मौत हो गई है. एनएच-53 में मुरइधोवा के पास हादसा हुआ है. पिथौरा थाना क्षेत्र का ये पूरा मामला है.

महासमुंद.  छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के महासमुंद (Mahasamund) में एक एयरफोर्स ऑफिसर (Airforce Officer) का परिवार सड़क हादसे का शिकार हो गया. हादसे में अधिकारी की पत्नी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. भीषण सड़क हादसे (Road Accident) में ऑफिसर सहित उनकी दो बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गई हैं. बताया जा रहा है कि एक साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में ये हादसा हुआ है. साइकिल सवार की भी हादसे में मौत हो गई है. एनएच-53 में मुरइधोवा के पास हादसा हुआ है. पिथौरा थाना क्षेत्र का ये पूरा मामला है.

बताया जा रहा है कि एक साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई. कार करीब 60 फीट नीचे जा गिरी.हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे ही उड़ गए. राहगीरों ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी. मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया. फिलहाल, पिथौरा पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

नागपुर से ओडिशा जा रहा था परिवार

मिली जानकारी के मुताबिक एयरफोर्स अधिकारी अमरेश मोहंता अपनी पत्नी गीतांजलि और बेटी अमदिना और अर्चिता के साथ नागपुर से ओडिशा के केउझर जा रहे थे. एनएच-53 पर मुरइधोवा नाले के पास विपरित दिशा से आ रहे साइकिल सवार अचानक कार के सामने आ गया. साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई. साइकिल सवार को ठोकर मारते हुए कार 60 फीट नीचे जा गिरी.हादसे की जानकारी मिली थी पिथौरा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. इलाज के लिए घायलों को पास के अस्पताल भेजा गया. अस्पताल में इलाज के दौरान अधिकारी की पत्नी गीतांजलि  ने दम तोड़ दिया. बुरी तरह से घायल साइकिल सवार की मौत इलाज के दौरान हो गई. हादसे में अधिकारी की दोनों बेटी अमदिना और अर्चिता गंभीर रूप से घायल हो गई हैं. बेहतर इलाज के लिए उन्हें रायपुर रेफर कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें: 

मुंबई से लौटी महिला की जयपुर रेलवे स्टेशन के बाहर मौत, अब रिपोर्ट निकली कोरोना पॉजिटिव 

COVID-19: कोरबा में कोरोना ब्लास्ट, एक साथ 40 प्रवासी मजदूर मिले पॉजिटिव 

 

 



First published: June 5, 2020, 11:23 PM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here