महासमुंद में रेडक्रॉस ने किया कोरोना वॉलेंटियर्स का सम्मान, ये गिफ्ट देकर बढ़ाया हौसला, Red Cross honored Corona Volunteers encouraged them by red rose | mahasamund – News in Hindi

महासमुंद में रेडक्रॉस ने किया कोरोना वॉलंटियर्स का सम्मान, 'गिफ्ट' देकर बढ़ाया हौसला

महासमुंद जिला इन्हीं योद्धाओं के मेहनत के चलते आज ग्रीन जोन में है.

जिला अस्पताल के करीब 150 कर्मचारियों का सम्मान किया गया जिसमें डॉक्टर, नर्स, एएनएम, लैब टेक्नीशियन, सफाई कर्मी, पुलिस, और गार्ड के साथ साथ विभाग के अधिकारी और कर्मचारी शामिल है.

महासमुंद. विश्व रेडक्रॉस दिवस (World Red Cross Day) के अवसर पर रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा कोरोना वॉलंटियर्स (Corona Warriors) और योद्धाओं का सम्मान किया गया. इस दौरान जिला अस्पताल में ”कीप क्लैपिंग फाॅर वाॅलेंटियर्स” के थीम पर सम्मान कार्यक्रम रखा गया, जिसमें कोरोना योद्धाओं के उत्साह वर्धन के लिए जमकर तालियां बजी और उन्हें गुलाब (Rose) का फूल देखर सम्मानित किया गया. साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी गई. इस दौरान जिला अस्पताल के करीब 150 कर्मचारियों का सम्मान किया गया जिसमें डॉक्टर, नर्स, एएनएम, लैब टेक्नीशियन, सफाई कर्मी, पुलिस, और गार्ड के साथ साथ विभाग के अधिकारी और कर्मचारी शामिल है.

साथ ही रेडक्रॉस के सदस्यों ने 1 हजार होममेड मास्क कोरोना योद्धाओं के लिए अस्पताल अधीक्षक को सौंपे. आपको बता दें की रेडक्रॉस द्वारा जिलेभर में कोरोना योद्धाओं का सम्मान किया जा रहा है जो 24 घंटे अपनी जान की परवाह किए बगैर कोरोना जैसे महामारी से हमें बचाने के लिए जूझ रहे हैं. महासमुंद की बात करें तो महासमुंद जिला इन्हीं योद्धाओं के मेहनत के चलते आज ग्रीन जोन में है. जिले में एक भी केस कोरोना के पोजेटिव नहीं पाए गए है. एतिहात के तौर पर स्वास्थ्य विभाग अब तक 289 सैंपल जांच के लिए भेज चुका है जिसमें से 230 सैंपल निगेटिव है तो वहीं 58 सैंपल का रिपोर्ट आना अभी बाकी है. इसके अलावा रेपिड किट से 230 लोगों का भी जांच किया गया जिसमें रिपोर्ट निगेटिव मिला है.

ऐसे बढ़ाया हौसला

गौरतलब है कि सोशल डिस्टेंसिं का पालन करते हुए समिति के दिग्गज एवं अनुभवी सदस्यों ने अपने विचार रखे और जिले भर से एकत्र चुनिंदा स्वास्थ्यकर्मियों को गुलाब के पुष्प भेंट कर आभार व्यक्त किया. रेडक्राॅस समिति ने जमकर तालियां बजाते हुए कोरोना को हराने में लगे वॉरियर्स को अनूठे तरीके से सलामी दी, जिससे परिसर गूंज उठा. रेडक्राॅस समिति के पदाधिकारियों ने जिला चिकित्सालय के कोरोना ओपीडी, ब्लड बैंक एवं डायलीसिस यूनिट सहित परिसर का पूरा चक्कर लगाया. कोरोना वायरस नियंत्रण एवं रोकथाम आपातकालीन सेवाओं में जुटे चिकित्सक, स्टाफ नर्स, लैब टेक्नीशियन, पैरा मेडिकल स्टाफ, आरबीएसके दल सहित पुलिस विभाग एवं सिक्योरिटी सर्विसेज के कर्मठ वाॅरियर्स से बारी-बारी मिल कर उन्हें सम्मानित किया.अंतिम दौर में विशालकाय घेरा बना कर कोरोना को हराने के लिए उंचे स्वर में जोशीले नारे लगाते हुए कोरोना मुक्त महासमुंद का शुभकामना संदेश प्रेषित किया गया. चिकित्सकीय अमले और सलाहकारों के दल ने भी आयोजनकर्ताओं का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया. अपर कलेक्टर आलोक पांडे ने कहा कि निसंदेह महासमुंद के कोरोना वाॅरियर्स अपनी लगन और कर्तव्यनिष्ठा के लिए धन्यवाद के पात्र हैं. इनकी बदौलत ही जिला अब तक कोविड 19 के संकट से बचा हुआ है.

ये भी पढ़ें: 

COVID-19: छत्तीसगढ़ के कवर्धा में 48 घंटे का टोटल लॉकडाउन, जानें कब खुलेगी दुकानें और क्या रहेगा बंद? 

MIC का फैसला: नल कनेक्शन वैध कराने सिर्फ 1 हफ्ते का समय, यहां बढ़ाया जुर्माना 

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए महासमुंद से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: May 9, 2020, 6:02 AM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here