महासमुंद में लोगों ने जलाए दिए.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Naredra Modi) ने पांच अप्रैल की रात 9 बजे 9 मिनट के लिए लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing) के दायरे में रहकर घरों की लाइट बंद कर मोमबत्ती, दिया या टॉर्च जलाने की अपील की थी.
महासमुंद. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Naredra Modi) ने पांच अप्रैल की रात 9 बजे 9 मिनट के लिए लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing) के दायरे में रहकर घरों की लाइट बंद कर मोमबत्ती, दिया या टॉर्च जलाने की अपील की थी. कोरोना वायरस (Corona Virus) के खिलाफ जंग में एकजुटता दिखाने के लिए देश के कई हिस्सों में लोगों ने दिए और मोमबत्ती जलाई. पीएम मोदी की इस अपील का असर छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के महासमुंद (Mahasamund) जिले में भी देखने को मिला. प्रधानमंत्री के आह्वान पर लोगों ने रविवार को अपने घर के बाहर निकलकर रात 9 बजे दीपों की सजावट की. 9 मिनट तक घर के बाहर लोग दिए, मोमबत्ती, कैंडल जलाकर मोबाइल का टॉर्च दिखाते नजर आए.
जले हजारों दिए

पीएम मोदी के नाम का भी दिया जलाया गया.
हजारों दीपों के एक साथ जलते ही नगर के साथ ग्रामीण क्षेत्र भी जगमगा उठा. शिक्षक विक्रम सिंह राजपूत का कहना था कि जिस तरह प्रधानमंत्री के आह्वान पर जलाए गए दीपों से रात का अंधकार दूर हुआ है. ठीक उसी प्रकार कोरोना नामक महामारी भी उनके प्रयासों से समाप्त होगी. बस आवश्यकता है हमारे प्रधानमंत्री के साथ-साथ शासन प्रशासन का साथ दें. इसी के साथ शहर में लोग अपने-अपने छतों से भारत माता की जय के नारे लगाते भी दिखे.
ये भी पढ़ें:
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए महासमुंद से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 6, 2020, 8:40 AM IST