महिला आरक्षक पर नाबालिग लड़की के साथ मारपीट करने का आरोप

टीकमगढ़ जिले में खाद वितरण के दौरान जमकर हुआ हंगामा, दरअसल खाद पाने लाइन में लगी एक नाबालिग लड़की के साथ महिला आरक्षक ने मारपीट कर दी, जिसके बाद लड़की के परिजनों ने महिला आरक्षक के खिलाफ मौके पर जमकर ना केवल हंगामा किया बल्कि महिला आरक्षक पर पैसे मांगने का आरोप लगाते हुए लड़की से माफी मांगने की बात करते रहे, जानकारी लगने पर मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने किसी तरह मामले को शांत कराया, पीड़िता नाबालिग लड़की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के गांव डुंडा की रहने वाली है.

प्रदेश के साथ साथ खाद की किल्लत  टीकमगढ़ जिले में भी जारी है, किसान खाद पाने के लिये सुबह से शाम तक लाइनों में भूखे प्यासे खड़े रहते है, तब जाकर बमुश्किल उन्हें खाद मिल पा रहा है, लाईनों में पुरुषों के साथ साथ महिलाएं व उनके बच्चे भी खाद पाने लगे रहते है। )वाईट-2- संजय दुबे (एसडीएम टीकमगढ़)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here