बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक अपहरण का मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने जीजा साले का अपहरण कर उनके घरवालों से 50 हजार रुपए की मांग कर डाली. हालांकि जीजा-साले ने किसी तरह चुंगल से छूटकर अपनी जान बचाई. वे अपहरणकर्ताओं के चुंगल से छूटकर पुलिस थाने पहुंच गए. पुलिस ने महिला और उसके सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं कुछ आरोपी फरार चल रहे हैं. पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है. जानकारी के मुताबिक पारिजात कॉलोनी में रहने वाले ऋषभ श्रीवास्तव ठेकेदारी का काम करते हैं. ऋषभ की पत्नी बैंक में काम करती है. गुरुवार की शाम ऋषभ अपने घर पर अकेला था.
इसी दौरान निशा ठाकुर नाम की महिला की अपने साथ करीब 10-12 लोगों को लेकर ऋषभ के घर पहुंच गई. निशा ने अपने सहयोगियों के साथ ऋषभ की पिटाई की और उसे जबरन अपने साथ कार में बिठा लिया. इसी दौरान वहां ऋषभ का साला आशुतोष कश्यप भी वहां पहुंच गया. निशा और उसके साथियों ने आशुतोष को भी अपने साथ बिठा लिया और सुनसान जगह ले गई. निशा ने ऋषभ की पत्नी को फोन कर 50 हजार की फिरोती भी मांग ली.
थाने पहुंचकर की मामले की शिकायत
वहीं मामले की जानकारी जब ऋषभ की पत्नी और मां को मिली तो दोनों ने थाने में पहुंचकर पुलिस से शिकायत की. वहीं ऋषभ और आशुतोष मौका पाकर किसी तरह निशा और उसके साथियों को चकमा देकर वहां से भागने में कामयाब हुए. दोनों ने वहां से भागकर सीधा पुलिस स्टेशन का रुख किया. ऋषभ और उसके साले ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरा मामला बताया. साथ ही ऋषभ ने बताया कि महिला ने जबरन कोरे पन्ने पर दस्तखत भी कराए हैं. इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी महिला निशा और हेमुनगर निवासी सुभेंददु सिकंदर को पकड़ लिया है. वहीं अन्य दो साथियों की तलाश की जा रही है.
अन्य पहलुओं का भी हुआ खुलासा
वहीं पुलिस की पूछताछ में भी मामले में अन्य पहलुओं का खुलासा हुआ है. पुलिस जांच में जानकारी मिली कि निशा और ऋषभ की मां पुराने पड़ोसी हैं. दोनों के बीच वीसी को लेकर कुछ लेनदेन का विवाद था. निशा ठाकुर का बीसी में 30 हजार रुपए नकला था. यह राशि सुनीता को निशा को देना तय था. सुनीता ने 17 हजार रुपए निशा ठाकुर को दे दिए थे, बाकी के पैसे बकाया थे. इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद था. इसी बात से परेशान होकर निशा ने ऋषभ और उसके साले के अपहरण का फैसला लिया था.
आपके शहर से (बिलासपुर)
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Bilaspur news
Source link











