कोरबा. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के कोरबा (Korba) जिले में रिश्तों को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है. नौ साल की मासूम बेटी के साथ पिता ने तीन महीने तक दुष्कर्म (Rape) किया. बीमार होने की वजह से मां अस्पताल में 6 दिन दाखिल रही. इस बीच घर पर अकेली 9 साल की बेटी पर उसके अपने पिता की नियत बिगड़ गई. पिता ने बेटी को पहले खूब डराया धमकाया. फिर उसके साथ दुष्कर्म किया. यही नहीं उसकी पत्नी डिस्चार्ज होकर लौट आई. उसके बाद भी वह मौका देख कर दुष्कर्म करने से बाज नहीं आता था. यह घटना रामपुर पुलिस चौकी क्षेत्र की है. आरोपी पिता ऑटो चालक है.
करीब तीन महीने पहले आरोपी की पत्नी बीमार हुई और उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में दाखिल कराना पड़ा. करीब 6 दिन उसका वहां इलाज चला. इस बीच घर में उसकी नौ साल की बच्ची अकेली थी. पहले दिन तो उसके पिता उसे बेवजह गाली- गलौच करते हुए उसे प्रताड़ित किया. दूसरे दिन रात को उसके साथ अश्लील हरकतें की. इसके बाद में उसके हौसले इतने बढ़ गए कि बच्ची के साथ वह दुष्कर्म करने लगा.
आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज
अस्पताल से वापस लौटने के बाद पत्नी फैक्ट्री में काम करने चली जाती थी. इस दौरान उसका पिता बच्ची के साथ दुष्कर्म किया करता था. करीब तीन महीने तक हैवानियत का यह दौर चला. रामपुर पुलिस ने इस मामले में आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिए है. पिता के हैवानियत की यह पोल पड़ोस में रहने वाली एक महिला की सक्रियता से खुली. वह देखती थी कि अक्सर बच्ची की मां के काम में जाने के बाद उसका पिता उसके साथ तेज आवाज में गाली गलौच किया करता था. उसने बच्ची से पूछा कि पिता तुम्हारे साथ ऐसा व्यवहार करते हैं, इसकी जानकारी क्या तुमने मां को दी है? बस उसी वक्त उसकी मां काम कर घर लौटी और यह बात उसके कानों तक पहुंच गई.
ये भी पढ़ें: 16 हजार लोगों को मिलेगा अपना आशियाना, आप भी बन सकते हैं अपने घर के मालिक, जानिए कैसे
घर के अंदर पहुंचते ही उसने बेटी को विश्वास में लेकर पूरी घटनाक्रम की जानकारी ली, तो उसने सब कुछ बता दिया. आहत मां अपने पति के खिलाफ शिकायत करने रामपुर पुलिस चौकी पहुंची. शिकायत मिलने के बाद पुलिस वैधानिक कार्रवाई में जुटी रही, पर तत्काल आरोपी को हिरासत में नहीं लिया गया. आरोपी रामपुर क्षेत्र के ही आसपास भटकता रहा. जैसे ही उसे पता चला कि अब उसकी गिरफ्तारी होने वाली है, वह फरार हो गया. अब पुलिस उसकी तलाश में भटक रही है.
आपके शहर से (कोरबा)
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन और देखें Live TV News18 हिंदी की वेबसाइट पर. जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, बॉलीवुड, खेल जगत, बिज़नेस से जुड़ी News in Hindi. हमें Facebook, Twitter, Instagram और Telegram पर फॉलो करें.
Tags: Chhattisgarh news, Korba news, Rape Case