मामूली विवाद के चलते दो युवकों को मारा चाकू, एक की मौत दूसरा गंभीर

रायपुर में दो अलग-अलग चाकूबाजी की घटनाओं में एक युवक कीमौत हो गई है.  (प्रतीकात्मक तस्वीर)

रायपुर में दो अलग-अलग चाकूबाजी की घटनाओं में एक युवक कीमौत हो गई है. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

रायपुर (Raipur) में दो चाकूबाजी की घटनाओं में एक युवक की मौत (Death) हो गई है. वहीं एक युवक अस्पताल (Hospital) में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है. पहली घटना एक लड़की को लेकर और दूसरी घटना आपसी विवाद (Dispute) के चलते हुई है.

  • News18Hindi

  • Last Updated:
    January 18, 2021, 10:41 PM IST

रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के रायपुर में चाकूबाजी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं. रविवार देर रात यहां हुईं चाकूबाजी की दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक की जान चली गई. वहीं दूसरा युवक अस्पताल (Hospital) में जिंदगी और मौत (Death) को बीच जंग लड़ रहा है.

रायपुर के खमतराई क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के चक्कर में उसके ब्वॉयफ्रेंड ने लड़की के साथ घूम रहे युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी. इसेके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है. वहीं डीडी नगर में मामूली विवाद में दो परिचित युवक आपस में भिड़ गए.

गर्लफ्रेंड के साथ घूम रहे युवक को मारा चाकू

खमतराई क्षेत्र निवासी के. रेवन्त कुमार ऊर्फ शाहिल (25) अक्सर एक नाबालिग लड़की के साथ घूमता था. खमतराई का ही रहने वाला एक युवक पोन्ची ऊर्फ ओम प्रकाश उस लड़की को अपनी गर्लफ्रेंड बताता था. लेकिन रविवार देर रात भी शाहिस और ओम प्रकाश के बीच लड़की के साथ घूमने को लेकर विवाद हो गया. इसके बाद ओम प्रकाश वहां से कुछ देर बाद चला गया, लेकिन रात को ही सन्यासीपारा में शाहिल को अकेला पाकर उस पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी.लड़की के चक्कर में दोनों के बीच होता था विवादघटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है. साथ ही आरोपी को हिरासत में ले लिया है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. अभी तक पता चला है कि गर्लफ्रेंड का शाहिल के साथ घूमना उसे अच्छा नहीं लगता था. इसको लेकर अक्सर दोनों के बीच विवाद भी होता रहता था. इसी के चलते युवक पर चाकू से हमला कर दिया.

दूसरी घटना में 3 घंटे के ऑपरेशन के बाद निकला चाकू

डीडी नगर क्षेत्र के डंगनिया तालाब के पास रविवार रात करीब 8 बजे युगल किशोर साहू और आकाश राजपूत के बीच विवाद हो गया. आरोप है कि युगल ने चाकू निकालकर आकाश के पेट में मार दिया और मौके से फरार हो गया. इस दौरान चाकू हत्थे के पास से निकल कर आकाश के पेट में रह गया. उसे अस्पताल लाया गया, जहां 3 घंटे के ऑपरेशन के बाद चाकू को निकाला जा सका. आकाश और युगल दोनों पुराने परिचित हैं.







Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here