बीजेपी ने चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की है. (सांकेतिक फोटो)
Marwahi By-Election: छत्तीसगढ़ में एकमात्र मरवाही सीट (Marwahi Seat) पर उपचुनाव होना है. प्रत्याशी के नाम को लेकर BJP फिलहाल इंतजार के मोड में है.
दरअसल, मरवाही में इस चुनाव में प्रत्याशी चयन सबसे अहम होने वाला है, क्योंकि पेंड्रा और मरवाही जैसे क्षेत्रों के साथ दो भागों में बंटे इस विधानसभा सीट पर आज तक एक भाग के ही प्रत्याशी का दबदबा रहा है और यही वजह है कि दिवंगत अजीत जोगी और उनका परिवार पिछले कई चुनावों में मरवाही के दम पर जीतते आए हैं.
4 नामों का पैनल तय
मिली जानकारी के मुताबिक इसलिए बीजेपी ने चुनाव समिति की बैठक में 4 नाम का पैनल तय करने के बाद यह रणनीति तैयार की कि जब तक कांग्रेस नाम का ऐलान नहीं करेगी तब तक वह भी अपने पत्ते नहीं खोलेगी. बीजेपी ने जिन चार नामों का पैनल तैयार किया, उसमें डॉक्टर गंभीर सिंह, अर्चना पोर्ते, योगेंद्र नहरेल और समीरा पैकरा का नाम शामिल है. अब इनमें से किसी एक नाम पर आम सहमति बनाकर प्रत्याशी के रूप में उसका ऐलान कर दिया जाएग, लेकिन उसके लिए कांग्रेस के प्रत्याशी घोषित करने का इंतजार बीजेपी करेगी.

