मिस प्रिटी इंडिया विनर निधि तिवारी की मौत, आखिरी पोस्ट ने छोड़े कई सवालरील्स की दुनिया में 9 लाख से अधिक फॉलोअर्स, अचानक मौत से सन्न; फोन और सोशल मीडिया की जांच, आखिरी बातचीत की जांच में जुटी पुलिस
सिंगरौली : जिले मोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत भूसा मोड़ निवासी ‘मिस प्रिटी इंडिया’ विनर निधि तिवारी उम्र (30) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार सुबह घर के कमरे में उनका शव फंदे पर लटका मिला। निधि मूल रूप से बनारस की रहने वाली थीं।
फेसबुक पर उनके 9 लाख 28 हजार और इंस्टाग्राम पर 7 लाख 12 हजार फॉलोअर्स हैं। वह गानों पर डांस रील्स बनाकर फेसबुक-इंस्टाग्राम पर शेयर करती थीं। मोरवा पुलिस के मुताबिक, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने सुसाइड से पहले फेसबुक पर इमोशनल पोस्ट शेयर किया था। वह सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय थीं।सुसाइड से पहले निधि ने फेसबुक पर एक भावुक पोस्ट शेयर की थी। इसमें उन्होंने लिखा- इस अधूरे से दिल को किसी ने पूरा नहीं किया, मैंने खुद से पूरा कर दिया, इसलिए कहा जाता है खुद से प्यार करो किसी और से नहीं, खुद में खुद को तलाश करो, किसी और में आखिर कब तक तलाशोगे खुद को।
निधि की मां लता तिवारी ने बताया- शनिवार रात करीब 8 बजे निधि की दिल्ली निवासी सोनू सिंह नाम के युवक से फोन पर बहस हुई थी। बातचीत के बाद निधि ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर की और खुद को कमरे में बंद कर लिया। परिजनों ने बताया किरात करीब 9 से 10 बजे के आसपास निधि से खाना खाने के लिए कहा गया तो उसने खाने से मना कर दिया। और खुद को अकेला छोड़ने के लिए कहा। इसके बाद परिजन सोने चले गए।मां और छोटी बहन के साथ रहती थी निधिपरिजन ने बताया- रविवार सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला। परिजन को अनहोनी की आशंका हुई और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने खिड़की से अंदर देखा तो निधि का शव फंदे पर लटका था।
निधि तिवारी के पड़ोसी भूपेंद्र सिंह ने फोन पर दैनिक भास्कर को बताया कि निधि भूसा मोड़ इलाके में अपनी मां और छोटी बहन के साथ रहती थी। निधि के पिता अशोक तिवारी करीब 15 साल से परिवार से अलग रह रहे हैं।उन्होंने बताया- निधि चार बहनों में से एक थीं। उनकी बड़ी बहन ने करीब 5 साल पहले कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली थी। एक छोटी बहन की शादी बनारस में हुई है, जबकि दूसरी छोटी बहन निधि और उनकी मां के साथ रहकर पढ़ाई कर रही है।
2024 में जीता था मिस प्रिटी इंडिया का खिताबनिधि तिवारी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय थीं। वह रील्स बनाकर पोस्ट करती थीं, जिन्हें लोग पसंद करते थे। उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स पर लाखों फॉलोअर्स थे। वह स्थानीय कार्यक्रमों में भी शिरकत करती थीं। कई ब्यूटी कॉन्टेस्ट के खिताब जीत चुकी थीं। 2024 में निधि ने ‘मिस प्रिटी इंडिया’ का खिताब जीता था। उनका सपना फिल्मों में बतौर एक्टर काम करने का था।थाना प्रभारी ने कहा सोशल मीडिया एक्टिविटी जा रही खगाली
मोरवा थाना प्रभारी डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया- परिजन की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन को सौंप दिया है। पुलिस परिजन के बयान दर्ज कर रही है।उन्होंने बताया- निधि के फोन कॉल डिटेल और सोशल मीडिया एक्टिविटी भी खंगाली जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मौत से पहले निधि किन लोगों के संपर्क में थीं और उनकी आखिरी बातचीत से जुड़े सभी पहलू क्या थे।


