लोगों से नियमों का पालन करने की अपील की जा रही है.
मुंगेली कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र ने बताया कि सभी पॉजिटीव मरीज अभी क्वारंटाइन सेंटर में हैं. कलेक्टर ने बताया कि 40 प्रवासी मजदूर जो आगरा से आये थे 26 पॉजिटिव मरीज उसी ग्रुप से कनेक्टेड हैं.
मुंगेली कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र ने बताया कि सभी पॉजिटीव मरीज अभी क्वारंटाइन सेंटर में हैं. कलेक्टर ने बताया कि 40 प्रवासी मजदूर जो आगरा से आये थे 26 पॉजिटिव मरीज उसी ग्रुप से कनेक्टेड हैं. मिली जानकारी के अनुसार यूपी के आगरा से 16 मई को जिले के 40 मजदूर बस से पहुंचे थे जिन्हें उनके गांवों में अलग-अलग 17 क्वारंटाइन सेंटर में ठहराया गया था. पहला पॉजिटिव इसी ग्रुप से 19 मई को सामने आया था. वहीं कलेक्टर ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि घबराए नहीं बल्कि लॉकडाउन के नियमों का पालन करें. घर पर ही रहकर प्रशासन का सहयोग करें. मुंगेली में कलेक्टर के आदेश से 28 मई तक टोटल लॉकडाउन किया गया है. मुंगेली जिला जो लॉकडाउन शुरू होने के बाद लंबे समय तक ग्रीन जोन में रहा और यहां पहला मामला 19 मई को सामने आया है.
कोरोना की रफ्तार पर एक नजर
1 पाजिटीव मरीज- 19मई2 पाजिटीव मरीज- 21मई
9 पाजिटीव मरीज- 23मई
1 पाजिटीव मरीज- 24मई
30 पाजिटीव मरीज- 25मई
कलेक्टर ने जरूरी निर्देश जारी किए हैं.
हफ्ते भर में बढ़े मरीज
इन 43 मरीजों में 39 पॉजिटिव प्रवासी मजदूर हैं तो वहीं 4 ग्रामीण है जिनकी किसी तरह की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं बताई जा रही है. बल्कि ये प्रवासी मजदूरों के सम्पर्क में आने से संक्रमित हुए हैं. इसलिए खतरा अब और बढ़ने लगा है क्योंकि ये बाहरी व्यक्ति अपने घर परिवार के साथ बाहर कितने लोगों के संपर्क में आये हैं ये ट्रेसिंग अब प्रशासन के लिए भी बड़ी चुनौती है.
ये भी पढ़ें:
COVID-19 Update: 8 दिनों में तेज हुई संक्रमण की रफ्तार, मिले 41 नए मरीज, एक्टिव केस हुए 221
फ्लाइट और ट्रेन से छत्तीसगढ़ लौटने वालों के लिए सख्त नियम तय, नहीं माने तो होगी कार्रवाई
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए मुंगेली से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: May 26, 2020, 8:54 AM IST


