मुंबई। मध्यप्रदेश में निवेश और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुंबई में आयोजित ‘Interactive Session on Investment Opportunities in Madhya Pradesh’ में सात देशों के राजनयिक प्रतिनिधियों के साथ राउंडटेबल बैठक की।बैठक में जापान, मेक्सिको, रूस, कोरिया गणराज्य, थाईलैंड, मिस्र और दक्षिण अफ्रीका के काउंसल जनरल एवं राजनयिक प्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी देशों को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS-2027) में पार्टनर कंट्री के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया।बैठक का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देना, मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं से विभिन्न देशों को अवगत कराना और प्रदेश में औद्योगिक विकास के नए अवसर तैयार करना रहा।


