दतिया पहुंचे भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी, बोले- जो हिंदुत्व की बात करेगा, मैं उसके साथ हूं

दतिया। शिवपुरी जिले की पिछोर विधानसभा से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी गुरुवार को दतिया पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बागेश्वर महाराज और पंडोखर सरकार के बीच चल रही बयानबाजी को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी।प्रीतम सिंह लोधी ने कहा कि जो हिंदुत्व की बात करेगा, मैं उसके साथ हूं। उन्होंने कहा कि पहले जब बागेश्वर महाराज ठठरी बांधने जैसी बातें करते थे, तब वे अच्छे व उनके साथ नहीं थे, लेकिन आज यदि वे हिंदुत्व की बात कर रहे हैं तो वे उनके साथ खड़े हैं।विधायक लोधी ने बागेश्वर महाराज और पंडोखर सरकार के बीच चल रहे बयानबाजी पर कहा कि दोनों के बीच एक-दूसरे से बड़ा होने की लड़ाई दिखाई दे रही है। उनके मुताबिक दोनों के बीच यह सवाल है कि आखिर कौन बड़ा है।गौरतलब है कि बागेश्वर धाम और पंडोखर धाम से जुड़े संतों के बीच बयानबाजी को लेकर सितंबर-अक्टूबर 2026 में भी विवाद चर्चा में रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here