भोपाल के ऐशबाग में 600 जनता क्वार्टरों पर बुलडोजर एक्शन शुरू, जेसीबी से ढहाए जा रहे मकान; भारी पुलिस बल तैनात

भोपाल। राजधानी भोपाल के ऐशबाग इलाके में स्थित जनता क्वार्टरों को हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई शुरू हो गई है। करीब 600 जनता क्वार्टरों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। बड़ी संख्या में जेसीबी मशीनों की मदद से क्वार्टरों को जमींदोज किया जा रहा है।

कार्रवाई को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में तोड़फोड़ की कार्रवाई जारी है। बुलडोजर एक्शन के चलते पूरे इलाके में हलचल का माहौल बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here