मुख्यमंत्री निवास में दुर्गा नवमी पर पूजा अर्चना और कन्या पूजन


मुख्यमंत्री निवास में दुर्गा नवमी पर पूजा अर्चना और कन्या पूजन


 


भोपाल : रविवार, अक्टूबर 25, 2020, 17:05 IST

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह ने दुर्गा नवमी के अवसर पर माँ दुर्गा की पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री श्री चौहान की पत्नी श्रीमती साधना सिंह ने नव दुर्गा की झांकी सजाई जिसमें शैलपुत्री, ब्रम्हचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी, सिद्धदात्री माता के दर्शन प्रमुख हैं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दुर्गा नवमी पर दुर्गा माँ से नागरिकों की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में कन्या भोज का आयोजन भी किया गया जिसमें मुख्यमंत्री श्री चौहान और श्रीमती साधना सिंह ने कन्याओं के पैर पखारे और कन्याओं को भोज करवाया।


अशोक मनवानी


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here