- कन्या पूजन करके लिया आशीर्वाद
- अपने हाथों से भांजियों को खिलाया खाना
- 43 लाख 08 हजार से अधिक लाड़ली लक्ष्मी हैं मध्यप्रदेश में
- 09 लाख से अधिक लाड़लियांे को दी गई है स्कॉलरशिप
- 332.42 करोड़ रूपये की स्कॉलरशिप दी गई है लाड़लियों को
भोपाल. पूरा देश दुर्गा पूजा में रमा हुआ है। जगह-जगह देवी पूजन हो रही है। लेकिन यह दृश्य सबसे निराला है। यह किसी दुर्गा पांडाल का दृश्य नहीं है। यह मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का निवास है। शिवराज स्वयं अपने हाथों से नन्हीं-नन्हीं भांजियों को भोजन करवा रहे हैं।
जी हां, आप सही समझे। महानवमी के अवसर पर आज मुख्यमंत्री निवास में आज हवन और कन्या भोज आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह ने बेटियों के पांव पखारे और बेटियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
शिवराज सिंह चौहान सिर्फ कर्मकांड के लिए ऐसे आयोजन नहीं करते, बल्कि उनकी अधिकांश योजनाओं में लाड़लियों के लिए विशेष प्रावधान किये गए हैं। किसी भी शासकीय कार्यक्रमों की शुरूआत वे कन्यापूजन करके करते हैं। शिवराज द्वारा बनाई गई लाड़ली लक्ष्मी योजना को देश के अन्य राज्यों ने अपनाया है।


